फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बसें वीआईपी ड्यूटी में, आम आदमी बेहाल

Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बस का इंतजार करता मुसाफिर।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए गोंडा जिले से 50 रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार को गोंडा रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।



उतरौला जाने के लिए बच्चों के साथ बस अड्डे पर खड़ीं साजिया ने बताया कि सुबह 10 बजे से खड़े हैं। बच्चों को ठंड लग रही है। कोई साफ-साफ नहीं बता रहा कि बस कब आएगी। मजबूरी में 11:30 तक इंतजार कर रहे हैं। यहां पर बस का इंतजार कर रहे आमिर ने कहा कि जरूरी काम से उतरौला जाना है। दो घंटे से ज्यादा हो गए है, लेकिन बस नहीं मिली। अगर पहले से सूचना होती तो कोई दूसरा साधन देख लेते।
विज्ञापन




बस अड्डे पर मौजूद अन्य यात्रियों का कहना था कि रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। किसी को अस्पताल पहुंचना है तो किसी को नौकरी या पारिवारिक काम से जाना है, लेकिन बसों की कमी के कारण लोग असमंजस में हैं। बुजुर्ग यात्री हनुमंत लाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यक्रम जरूरी है, लेकिन आम आदमी की भी तो जरूरत है। इतनी बसें एक साथ भेज दी गईं हैं। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी भेजी गईं बसें : देवीपाटन मंडल से लखीमपुर खीरी के लिए 200 बसें भेजी गई हैं। इनमें गोंडा से 50, बलरामपुर से 50, बहराइच से 75 तथा रुपईडीहा डिपो से 25 बसें शामिल हैं। ये बसें लखीमपुर के विभिन्न विकासखंडों से कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को पीएम के कार्यक्रम के लिए लखनऊ ले जाएंगी।


रोडवेज गोंडा डिपों में कुल बसें - 135

पीएम की रैली में गईं बसें- 50
इन रूटों की नई बसों की लगाई ड्यूटी:
गोंडा-कानपुर, गोंडा-दिल्ली, गोंडा-लखनऊ, गोंडा-प्रयागराज, गोंडा-उतरौला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें