फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शक्तिनगर के लिए शुरू होगी बस सेवा

Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन निगम ने गोंडा से शक्तिनगर तक बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। ये बस गोंडा से चलकर रुपईडीहा, बहराइच, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, ओबरा, हाथीनाला, रेनूकूट, अनपरा होते हुए शक्तिनगर पहुंचेगी। गोंडा से शक्तिनगर तक 669 किलोमीटर की दूरी करीब 16 घंटे में तय होगी और यात्रियों को 938 रुपये किराया देना होगा। अभी तक देवीपाटन क्षेत्र के लोगों को प्रयागराज से बस बदलकर शक्तिनगर की यात्रा करनी पड़ती है। क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि शक्तिनगर के लिए बस सेवा जल्द ही शुरू होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें