फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या रूट पर नहीं शुरू हो सका बसों का संचालन

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन की वजह से बुधवार को भी अयोध्या रूट पर बुधवार को भी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे बस स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। टेंपो और ऑटो से लोग शिवदयालगंज पहुंचे और वहां से ई रिक्शे की मदद से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी रजत चतुर्वेदी ने बताया कि नौकरी की वजह से प्रतिदिन अयोध्या से आते-जाते हैं। रूट डायवर्जन की वजह से अयोध्या से शिवदयालगंज तक ई रिक्शे से आना पड़ा।
इसके बाद ऑटो कर ऑफिस पहुंचे। प्रयागराज जाने के लिए निकले अंकुर यहां से शिवदयालगंज तक गए। इसके बाद पुराने सरयू पुल से पैदल होकर अयोध्या जाने के बाद उन्हें बस मिल सकी। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो बृहस्पतिवार शाम से बसों के आवागमन की अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें