फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

Wed, 25 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुघवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दतौली के मजरे तेन्दुआकला गांव निवासी राम सज्जन (33) पुत्र जोखू राम अपनी मां मूरता देवी (55) को बाइक से मनकापुर इलाज करवाने जा रहा था।
विज्ञापन


मनकापुर-रेहरा मार्ग स्थित तेलियनपुरवा नहर के पास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राम सज्जन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उसकी मां मूरता देवी गम्भीर रुप से घायल हो गयी।

उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। राम सज्जन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना   पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के उपरांत पुलिस ने फरार बस चालक अब्दुल कादिर जनपद बस्ती को टिकरी रेंज के ऊंटघाट के पास से हिरासत में लिया है। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामदेव की तहरीर मिली है और बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें