फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुर्का गैंग का भंडाफोड़, पांच महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुर्का गैंग का भंडाफोड़, पांच महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

भीड़भाड़ व गली मोहल्ले में घूमकर महिलाओं को बना रही थीं निशाना
कब्जे से बरामद किया लाखों का माल, आरोपी महिलाओं को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। शहर के भीड़भाड़ इलाके व गली मोहल्ले में घूम-घूमकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले बुर्का गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से टप्पेबाजी में लाखों के जेवरात, नकदी समेत सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर तीन बजे सिविल लाइंस क्षेत्र के श्वेता उपाध्याय मां इंदु के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार के समीप पीपल चौराहे पर गईं थी। इस दौरान महिलाओं ने पर्स, चांदी का सिक्का और मोबाइल फोन हाथ साफ कर दिया था। इसी तरह से मंगलवार शाम महरानीगंज घोसियाना निवासी मुकद्दर खां की मां जाइदा सोनार गली खरीददारी करने के लिए गईं थी। इस दौरान बुर्का पहने पांच महिलाएं उन्हें अपने बातों में उलझाकर पर्स उड़ा लिया। पीड़िता के मुताबिक, पर्स में बच्चों के हाथ के दो कड़े, नई व पुरानी पायल, दो बाली और कील थी। इसके बाद पीड़िता को चकमा देकर मौके से फरार हो गईं। वहीं महिला के बेटे मुकद्दर खां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का माल बरामद

-प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि उपनिरीक्षक विपुल पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी साकरुन, सुखबुननिशा, नूरजहां और उसकी बहन शमा निवासी मड़नी थाना नौगढ़ सिद्धार्थ नगर, रुकसाना निवासी लुचुइया मनवरिया थाना तुलसीपुर बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 37 सौ रुपये नकदी, चांदी का सिक्का, बैग, कंगन, पायल, बाला, मोबाइल, नाक की कील बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें