फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किए जेवरात और चांदी के बर्तन, डीवीआर भी ले गए साथ

Tue, 21 Oct 2025 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने जेवरात और चांदी के बर्तन पार कर दिए। सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सोमवार की रात चोरों ने सराफ की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात और चांदी के बर्तन पार कर दिए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर चौराहे की है। किशुनदासपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सोनी ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी सोने-चांदी के जेवर और बर्तन की दुकान किशुनदासपुर चौराहे पर है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।

जेवरात और चांदी के बर्तन गायब मिले

मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात तथा चांदी के बर्तन गायब थे। चोरों ने केवल कीमती सामान ही उठाया। जबकि, दुकान में रखे स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन उसी तरह रखे रहे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें