फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुलेट सीज, 50 वाहनों का चालान

Tue, 07 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सालपुर बाजार में वाहनों की जांच करते आईजी अमित पाठक। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। आईजी अमित पाठक ने सोमवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। सादे कपड़ों में भीड़भाड़ वाले बाजार में घूमकर महिला सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ियों से घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की। तीन गाड़ियों की तलाशी लेने के साथ ही शीशे से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। मोडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले बुलेट सवार को पुलिस ने रोक लिया। उसकी बुलेट सीज कर दी गई। देहात कोतवाल ने बताया कि 50 वाहनों का चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें