पुलिस लाइन में दौड़तीं सीओ शिल्पा वर्मा, इंस्पेक्टर अनीता यादव व अन्य। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को महिला पु़लिसकर्मियों ने दौड़ के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ना है। महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन से कचहरी, अंबेडकर चौराहा, एनसीसी कार्यालय होते हुए यातायात कार्यालय तक दौड़ लगाई। इस मौके पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)