फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली होने लगी बिल्डिंग, जल्द चालू होगी ओपीडी

Wed, 28 Oct 2015 12:19 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष डॉक्टरों के लिए जिला अस्पताल में बनी नई ओपीडी का भवन जल्द ही खोल दिया जाएगा। जहां बैठकर न सिर्फ आयुष डॉक्टर होम्योपैथ, आयुर्वेद व यूनानी विधि से मरीजों का इलाज करेंगे, बल्कि उन्हें इसकी दवाइयां भी स्टोर से मुहैया कराएंगे। जिला अस्पताल में पांच अलग-अलग विधाओं से मरीजों का उपचार किए जाने के लिए एक आयुष भवन का निर्माण कराया गया है। तकरीबन 20 लाख रुपये की लागत से बने इस आयुष भवन का लोकार्पण दो साल पहले 26 फरवरी 2014 को राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने किया था। जिसके बाद तत्कालीन सीएमओ डॉ. जेपी गुप्ता ने इसके मरीजों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही इस आयुष भवन में अलग-अलग पांच में से तीन विधाओं से मरीजों का उपचार करने वाले आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी डाक्ॅटरों की ओपीडी का पार्टीशन कर फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगा, ताकि इन तीन विद्याओं से उपचार कराने के लिए मरीजों को इधर-उधर न भागना पड़े और एक ही छत के नीचे उन्हें उपचार की सुविधा मुहैया हो जाए। लेकिन आयुष भवन का लोकार्पण होने के कुछ दिनों बाद ही उस भवन में पुराने सीएमओ कार्यालय के अभिलेख समेत तमाम खराब फर्नीचर भर कर ताला लगा दिया गया। इससे दो साल तक इस भवन का कोई लाभ मरीजों को नहीं मिला। अमर उजाला के मंगलवार के अंक में व्यवस्था लाचार तो कैसे हो उपचार शीर्षक से इसका समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने अब इस बिल्डिंग को खाली कराने का काम शुरू करा दिया है। सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा का कहना है कि नए बने आयुष भवन को जल्द ही खाली कराकर यहां आयुष डॉक्टरों की ओपीडी संचालित करवाई जाएगी। ताकि एक ही छत के नीचे आयुष विधा से उपचार कराने वाले मरीजों को इसका लाभ बगैर किसी दौड़भाग के मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें