फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बसपा ने जिले में बनाए 21 जोन व 274 सेक्टर

Fri, 07 Nov 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ रैली के बाद बसपा ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। इसके लिए बसपा ने अब कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने की योजना बनाई है। इसके लिए जिले में 21 जोन व 274 सेक्टर बनाए हैं। दिसंबर तक बूथों पर बैठक होगी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने खुद इसकी कमान संभाल ली है। बसपा ने जिले के हर विधानसभा क्षेत्र को तीन-तीन जोन में बांटकर कोऑर्डिनेटर तैनात किए हैं। दस बूथ पर एक सेक्टर बनाया गया है। कुल सात विधानसभा क्षेत्रों को 21 जोन, 274 सेक्टर और 2,726 बूथ में बांटकर संगठन को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया ने बताया कि लखनऊ रैली की सफलता से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी ने बूथवार कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने का अभियान शुरू किया है, जो दिसंबर तक चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें