फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बसपा प्रत्याशी का चुनाव सामग्री से भरा बैग छीना

Sun, 19 May 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सौरभ मिश्र के पिता डाॅ. अवध शरण मिश्र से शुक्रवार देर शाम खिरिया गांव की नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो युवक चुनाव सामग्री से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में वोटर लिस्ट, एजेंट फाॅर्म आदि सामान रखा था।
विज्ञापन

मोतीगंज क्षेत्र के कुंदुरखा गोविंदपारा गांव निवासी डाॅ. अवध शरण मिश्र ने थाना वजीरगंज में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाध्यक्ष बसपा मनोज कनौजिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग से पूरे घटनाक्रम की शिकायत की गई है। प्रत्याशी को प्रचार सामग्री का दूसरा बैग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें