लोक सभा चुनाव में सोमवार को कैसरंगज सीट से प्रदेश के पूर्व मंत्री चन्द्र देव यादव समेत गोंडा लोस सीट को से कुल पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। कई उम्मीदवार न सिर्फ करोड़पति है बल्कि कई लग्जरी वाहनों के मालिक हैं।
जेवर पहने के साथ हथियार रखने के भी शौकीन हैं। नामांकन करने के दौरान उम्मीदवार की हैसियत का उनकी ओर से दाखिल किये गये हलफनामे से यह खुलासा हुआ है।
सोमवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से हाजीपुर आजमगढ़ निवासी बसपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चन्द्र देव यादव ने पर्चा भरा।
उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर सीआरओ कोर्ट पर आरओ राजित राम प्रजापति को अपना नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किया। इसके अलावा इसी सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से धनंजय शर्मा ने पर्चा दाखिल किया।
इसी तरह गोंडा लोकसभा सीट से जिले के चकरसूल गांव निवासी हाफिज अली ने पीस पार्टी के टिकट पर जिलाधिकारी के कोर्ट पर रिटर्निंग अफसर डा. नितिन बंसल के सपक्ष पर्चा जमा किया। इसके अलावा गोंडा लोकसभा सीट से जावेद अंसारी निर्दल उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।
जबकि समाजवादी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट से गोंडा लोकसभा सीट से कुतुबुद्दीन खां ने अपना नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किये गये हलपनामें अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के साथ अपने चल अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा पेश किया गया है। अब तक नामांकन दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों में कुतुबुद्दीन खां सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में सामने आये हैं।
पूर्व मंत्री व कैसरगंज लोक सभा क्षेत्र से बसपा गठबंधन के उम्मीदवा पर भ्रष्टाचार,भूमि विवाद समेत आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। किसी मामले में पुलिस ने अभी चार्जशीट दाखिल नही किया है तो कई मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। किसी मामले में दोष सिद्ध होने की कार्रवाई नही हुई है।