फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार गुना बढ़ी बीएसएनएल के सिमकार्ड की बिक्री

Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निजी टेलीकॉम कंपनी का रिचार्ज महंगा होने पर बीएसएसएनएल के सिमकार्ड की बिक्री बढ़ी है। जून माह के मुकाबले जुलाई में चार गुना से अधिक सिमकार्ड बिके हैं। ऐसे में भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं को सहूलियत देने की कवायद की जा रही है। अब गोंडा व बलरामपुर जिला मुख्यालय के अलावा कस्बों व बाजारों में 4-जी नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


विगत जून महीने में बीएसएनएल के 1,541 सिमकार्ड बिके थे। इतना ही नहीं 161 उपभोक्ताओं ने बिना मोबाइल नंबर बदले बीएसएनएल में मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा का लाभ लिया है। मगर तीन जुलाई को निजी टेलीकॉम कंपनी का रिचार्ज महंगा होने के बाद एक बार फिर तेजी से बीएसएनएल का ग्राफ बढ़ा है। जुलाई के 26 दिन के भीतर 6,688 सिमकार्ड बिके हैं। जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 548 उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर बीएसएनएल में एमएनपी कराया है।
बीएसएनएल के सहायक जिला प्रबंधक दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि निजी कंपनियों का रिचार्ज महंगा होने के बाद उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की ओर से बढ़ा है। इसे देखते हुए गोंडा व बलरामपुर जिले में 4-जी नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। गोंडा व बलरामपुर जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रमुख कस्बों व बाजारों में टावर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 56 टावर लगाए जा चुके हैं। इससे उपभोक्ताओं को 4-जी की सुविधा दी जा रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता निजी टेलीकाॅम कंपनियों की सेवाएं छोड़ रहे हैं। उन्हें बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि जून में जहां 6688 सिमकार्ड बिके हैं। वहीं, पांच हजार से अधिक सिम की मांग है। सिमकार्ड का स्टॉक खत्म हो गया है। सिमकार्ड मंगाने के लिए मुख्यालय से संपर्क किया गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति की जाएगी।

गोंडा-बलरामपुर में बीएसएनएल के 4-जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 140 टावर व बीटीएस लगाए जा रहे हैं। इसके जिम्मेदारी टीसीएस को दी गई है। वहीं, 56 टावर व बीटीएस लगाए जा चुके हैं। इससे जिला मुख्यालयों के साथ ही कस्बे के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में 4-जी नेटवर्क मजबूत हो रहा है।


बीएसएनएल के जिला प्रबंधक इंद्रमोहन राव ने बताया कि स्वदेशी सिस्टम लगाए जा रहे हैं। दिसंबर 2024 तक बीएसएनएल का 4-जी नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। वर्ष 2025 में इसे 5-जी हाईस्पीड नेटवर्क में अपडेट किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें