गोंडा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने शनिवार को जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाई। उन्होंने कहा कि इस बजट से यूपी सरकार को 243 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। जिससे किसानों, युवाओं, उद्यमियों व महिलाओं को विकास की नई उड़ान मिल सकेगी। जिले का युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। मुद्रा लोन की सीमा बढ़ा दी गई है। जिससे बेरोजगारों को स्वरोजगार मिल सकेगा। सोलर पैनल, कैंसर की दवाएं, एक्स-रे मशीन, मोबाइल फोन, चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, चमड़े के जूते, चप्पल आदि दैनिक उपयोगी चीजे सस्ती होंगी। प्रेसवार्ता के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, डॉ. रंजन शर्मा, महेश नारायण तिवारी, इकबाल बहादुर तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, विद्या भूषण द्विवेदी, बीनाराय राजभर, दीपक गुप्ता, नीरज मौर्य आदि रहे।