निलंबन से लेकर सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी जारी कर दी गई है। टीमें गठित कर दी गई हैं। एक सप्ताह के अंदर सामूहिक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
ये बातें डायट प्राचार्य व बीएसए जय सिंह ने बुधवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूलों का संचालन शुरू कराने का निर्देश देते हुए खंड शिक्षाधिकारियों से कहीं।
बीएसए ने कहा कि वर्ष 2015-16 में शैक्षिक गुणवत्ता का उन्नयन वर्ष मनाया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारी व हेडमास्टर अपने-अपने स्कूलों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई तत्काल कराना सुनिश्चित कराएं। उन्नयन वर्ष मनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें। प्रसाधन घरों को तुरंत ठीक करा लें। टीमें गठित कर दी गई हैं।
सभी टीमें एक सप्ताह के अंदर सामूहिक रूप से स्कूलों का औचक निरीक्षण शुरू कर देंगी। औचक निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारी व हेडमास्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने सभी शिक्षकों को चेतावनी दी है कि यदि शिक्षण कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो संबंधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया जाएगा। बार-बार निर्देश के बावजूद सुधार न होने पर संबंधित शिक्षक की सेवाएं भी समाप्त कर दी जाएंगी।