फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन

नवाबगंज के परसापुर गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज-वजीरगंज मार्ग पर परसापुर गांव के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भाई-बहन के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र वजीरगंज के राय रुपीपुर गांव निवासी नरसिंह पुत्र जयलाल के रिस्तेदार तौसिब सिंह ने बताया कि बुधवार को नरसिंह अपनी भतीजी तृप्ती सिंह (15) व भतीजे अभय प्रताप सिंह (13) के साथ बाइक से नवाबगंज के महंगूपुर में अपनी बहन पुष्पा सिंह के घर जन्मदिन में गए थे। वहां से देर रात तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह तीनों नवाबगंज-वजीरगंज मार्ग पर परसापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे भतीजे अभय प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरसिंह व तृप्ती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया। जहां इलाज के बाद दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तृप्ती ने दम तोड़ दिया। जबकि नरसिंह का इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के दो बच्चों के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों के साथ ही रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे रहे। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में परसापुर के पास भाई-बहन की मौत हुई है। दोनों का चाचा इस हादसे में घायल हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें