फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पॉक्सो कोर्ट से राहत मिलने पर बृजभूषण के समर्थक खुश

Mon, 26 May 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में जश्न मनाते बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो न्यायालय में चल रहे केस में राहत मिलने की खबर आते ही सोमवार को समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सत्य की जीत करार देते हुए न्यायालय के आदेश का समर्थन किया। नवाबगंज में लोगों ने गोले-पटाखे दागकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने पोस्ट किया-यह न्याय और सत्य की निर्णायक जीत है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। न्याय पालिका जिंदाबाद, नेताजी जिंदाबाद। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- हमने एक और मनगढ़ंत मामले में न्यायिक जीत प्राप्त की है। प्रत्येक तथ्यहीन आरोप अब न्याय के कटघरे में धराशायी हो रहा है। यह सत्य की जीत है।
नगर पालिका नवाबगंज के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में न्यायालय का फैसला हुआ है। यह सत्य की जीत हुई है। यह न्याय की जीत है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, ज्ञान बहादुर सिंह, सुबोध चंद्र मिश्र मैन, युवा सोच के अनिल सिंह समेत अन्य ने इसे सत्य की जीत करार दिया है। बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम ने फैसला आते ही समर्थकों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें