देश की कुश्ती लगातार बर्बाद हो रही
उनका साफ संकेत था कि ऐसा करके लोग कुश्ती खेलने वाले युवाओं की तरक्की में बाधा बन रहे हैं। नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद ने लोगों से बातचीत की। कहा कि यह लोग पूरी देश की कुश्ती को खत्म करना चाहते हैं। बजरंग पूनिया कांग्रेस के नेता है। देश की कुश्ती लगातार बर्बाद हो रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ ही प्रतियोगिता कराता है और वहीं खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कराता है। हाईकोर्ट ने नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन पर रोक नहीं लगाया है और सुनवाई के लिए तारीख दी है। बताया कि दो वर्ष से कैंप नहीं चल रहा है।
पहलवानों से उनका हक न छीनें
यदि लखनऊ में कैंप नहीं चल सकता तो महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश व राजस्थान में लगवाएं। लेकिन, भविष्य के पहलवानों से उनका हक न छीनें। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। कहाकि कैंप न लगने से नई पीढ़ी को अवसर नहीं मिल रहा है, जो देशहित में नहीं है।