फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जन्मदिन पर बृजभूषण को तोहफे में मिला ढाई करोड़ का घोड़ा

Thu, 08 Jan 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बृजभूषण को उपहार में मिला घोड़ा। - संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रवि चौहान व उनकी पत्नी संगीता चौहान ने ढाई करोड़ रुपये का थरोब्रेड प्रजाति का विदेशी घोड़ा उन्हें उपहार में दिया। यह तीन दिन पहले ही लंदन से भारत पहुंचा था। इस घोड़े ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई इनाम जीते हैं।
विज्ञापन

रवि चौहान ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के रविंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने उनका घर है, जहां पर बृजभूषण से मुलाकात होती रहती है। रवि ने बताया कि उनकी पत्नी के करीब सौ घोड़े भी वहीं रखे गए हैं। रवि के मुताबिक नेताजी का घोड़ों के प्रति प्यार, सम्मान और इज्जत देखकर उन्होंने सोचा कि जन्मदिन पर उन्हें एक घोड़ा भेंट करके सम्मानित किया जाए। रवि के मुताबिक घोड़ा शक्ति का प्रतीक होता है। पत्नी संगीता ने ही थेरोब्रड प्रजाति का घोड़ा उपहार में देने की सलाह दी थी।
वहीं, थाई बाॅक्सिंग की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर आराधना सोलंकी ने बृजभूषण को सोने की चेन भेंट की। हरियाणा से आए भाई-बहनों ने उन्हें गिफ्ट में जैकेट भेंट की।
विज्ञापन

यह है विशेषता
थरोब्रेड प्रजाति का घोड़ा बेहद तेज दौड़ने की क्षमता रखता है। ये घोड़े मुख्य रूप से दौड़ के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इनका विकास 17वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुआ था। यह घोड़े लंबे पैर और मजबूत शरीर वाले होते हैं। इनकी ऊंचाई आमतौर पर 15 से 17 हाथ होती है और इनका वजन लगभग 400 से 600 किलो तक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें