फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोड शो से निषेधाज्ञा उल्लंघन में फंसे बृजभूषण

Fri, 12 Apr 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वाहनों का काफिला लेकर क्षेत्र भ्रमण करने निकले सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह निषेधाज्ञा उल्लंघन में फंस गए हैं। कटरा बाजार, करनैलगंज और परसपुर थाना प्रभारी निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद तमाशबीन बने रहे। आरोप है कि इन थाना प्रभारियों ने एसडीएम को भी जानकारी नहीं दी। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त हो गईं हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गोंडा सांसद समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई के लिए उड़नदस्ता और एआरओ के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है। बिना अनुमति के वाहनों का लंबा काफिला लेकर निकलने को लेकर कैसरगंज सांसद को नोटिस दिया गया है। आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें