गोंडा। पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। परसपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार रात थाने की पुलिस टीम ने रगड़गंज मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रोका तो दोनों भागने लगे। पीछा कर उन्हें दबोचकर तलाशी लेने पर 50.77 ग्राम स्मैक व 9100 रुपये की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए ग्राम करनीपुर थाना तरबगंज निवासी कुलदीप तिवारी व ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज निवासी विष्णु सिंह स्मैक बेचने जा रहे थे। कुलदीप तिवारी के खिलाफ थाना तरबगंज में दस व विष्णु सिंह के खिलाफ थाना नवाबगंज व तरबगंज में पांच मुकदमे दर्ज हैं। एनडीपीएस व एमवी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायालय रवाना किया गया है।