नकापुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला। स्रोत: वीडियोग्रै
गोंडा। अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन को लेकर गोंडा-अयोध्या बॉर्डर सील किए जाने का असर बृहस्पतिवार शाम यातायात पर दिखा। मनकापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण जाम लग गया। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी जाम में फंसे रहे। इससे नाराज बृजभूषण ने अपनी ही सरकार की यातायात व्यवस्था को घोर अव्यवस्था करार दिया।
विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास जा रहे बृजभूषण शरण सिंह का काफिला शाम छह बजे जाम में फंस गया। उनके काफिले के पीछे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी थी। इसी दौरान जाम में फंसे कुछ लोगों ने उनके पास पहुंचकर व्यवस्था को लेकर सवाल किया। इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि घोर अव्यवस्था है और किसको जिम्मेदारी दें? जब अयोध्या को सील कर दिया जाता है तो ये सारी गाड़ियां घूमकर आ रही हैं। उसी कारण ये त्राहि-त्राहि मची है। बृजभूषण की इस नाराजगी का वीडियो वायरल हो रहा है।
नकापुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला। स्रोत: वीडियोग्रै