गोंडा। शहर के पटेल नगर स्थित एलआईसी कॉलोनी में घर के दरवाजे का ताला तोड़कर शुक्रवार की देर रात घर में घुसे चोरों ने 90 हजार नकदी समेत पांच लाख के सोने चांदी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। मामले में कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
शहर के पटेल नगर के एलआईसी कॉलोनी के रहने वाले निसिर सिकदार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
कमरे में आलमारी में रखी 90 हजार नकदी व सोने की चेन, टप्स, बाली, नथुनी समेत चांदी के पांच लाख के गहने पार कर दिए और फरार हो गए। मामले में निसिर सिकदार ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।