फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिंदा करने के तांत्रिक के दावे पर कब्र से निकाला बालक का शव

Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। आज्ञामाफी निवासी जयप्रकाश के पांच वर्षीय बेटे सत्यम की 14 अगस्त को सीएचसी छपिया में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मखौड़ा धाम में अंतिम संस्कार के बाद खलीलाबाद के एक तांत्रिक ने उसे जिंदा करने का दावा किया। झांसे में आकर परिजनों ने कब्र से शव निकाल लिया। तांत्रिक ने जड़ी-बूटी पिलाई, लेकिन बच्चा जीवित नहीं हुआ। अंततः उसे दोबारा दफना दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने सत्यम की मौत की पुष्टि की। वहीं, थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें