फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पतवार टूटने से बाढ़ के पानी में गिरा बालक, डूबने से मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​शिवा की फाइल फोटो और माैत पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। दत्तनगर के चहलवा मजरे में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना हो गई। घर में श्राद्ध के लिए आ रहीं बुआ को लाने के लिए नौ साल का शिवा करीब 500 मीटर दूर नाव लेकर गया था। बुआ और उनके बेटे को लेकर लौटते समय गहरे पानी में नाव की पतवार टूट गई। इससे शिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह नाव से पानी में गिरकर डूब गया। बुआ के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चहलवा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि शनिवार को घर में श्राद्ध था। उनकी बहन लालमती दुर्जनपुर घाट स्थित ससुराल से बेटे के साथ आ रही थीं। घर के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा है। लालमती गांव की सड़क तक पहुंचीं और फोन कर जानकारी दी। उस समय घर में कोई बड़ा नहीं था, इसलिए शिवा उन्हें लाने के लिए नाव से गया था।
परिजनों के अनुसार लौटते समय घर से करीब 200 मीटर दूर मिट्टी की खुदाई वाले स्थान पर पानी अधिक गहरा था। इसी दौरान नाव की पतवार टूट गई और शिवा पानी में गिर गया। लालमती ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचकर शिवा को पानी से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शिवा के छह वर्षीय बहन शिवानी और चार वर्षीय भाई शिवांश हैं। घटना के बाद मां निशा, बुआ लालमती और बड़े पिता मुंशी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाव तो मिली लेकिन नाविक नहीं
नंदकिशोर ने बताया कि गांव बाढ़ प्रभावित है। इस वजह से प्रशासन की ओर से सरकारी नाव उपलब्ध कराई गई है लेकिन उसे चलाने के लिए नाविक नहीं मिला। गांव के राजकिशोर और मुंशी ने भी नाविक उपलब्ध न होने की बात कही। तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिलाने के लिए लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। नाविक की व्यवस्था के संबंध में जानकारी कराई जा रही है। एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।

शिवा की फाइल फोटो और माैत पर बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें