फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 24 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अलावल देवरिया में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया गांव में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का शव सोमवार को पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किशोरी का दूसरे समुदाय के इरफान खान से प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी। मगर इरफान ने शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद किशोरी ने धानेपुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। पुलिस ने 13 जुलाई को आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में आरोपी जेल में निरुद्ध है।
सोमवार को अलावल देवरिया स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोखरे से निकलवाकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र करने के साथ ही फोटोग्राफी की। सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओ पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें