फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार। कटुआ नाला क्षेत्र स्थित नौवनपुरवा गांव में सोमवार शाम 22 वर्षीय नवविवाहिता अफसाना का शव घर के टिनशेड की रॉड से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

मृतका के पिता ननकू, निवासी लालपुर जगदीशपुर, थाना हुजूरपुर, जिला बहराइच, ने बताया कि अफसाना की शादी पिछले वर्ष मेराज के साथ हुई थी। उन्होंने कहा, बेटी द्वारा फंदे से लटककर जान देने की घटना उनकी समझ से परे है। घटना के समय अफसाना घर में अकेली थी।
उसकी वृद्ध सास किसी काम से बाहर गई थीं, जबकि पति मेराज और परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में मजदूरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर घर का दरवाजा खुला मिला। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें