झंझरी। नगर कोतवाली के जय नरायन चौराहे के पास तालाब में एक नेपाली युवक का शव उतराता हुआ मिला है। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार नेपाल के गुरबा डीहा निवासी हरि बहादुर महतो (40) का शव तालाब में मिला है। पहचान कराने के बाद पुलिस ने उसके चाचा रेशम बहादुर को सूचना देकर बुलाया। चाचा ने पुलिस को बताया कि हरि बहादुर राजस्थान में मार्बल की दुकान पर काम करता था और वहां से अपने घर नेपाल लौट रहा था। तालाब में वह कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।