फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापता वृद्ध का तालाब में शव मिला

Mon, 14 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सीताराम। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मोतीगंज। क्षेत्र के छजवा गांव में तीन दिन से लापता 70 वर्षीय वृद्ध का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


छजवा निवासी रामनंदन ने बताया कि उनके पिता सीताराम (70) करीब दो वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। शहर के मानसिक रोग चिकित्सक के यहां उनका इलाज चल रहा था। 11 सितंबर की रात नौ बजे वह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मृतक की पत्नी मायावती ने तीन दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव के बाहर तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान सीताराम के रूप में की।
थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
भरा-पूरा परिवार छोड़ गए सीताराम
सीताराम अपने पीछे पत्नी मायावती समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार बेटे घनश्याम, रघुनंदन, शिवनंदन और रामनंदन हैं। इनमें से रघुनंदन की करीब आठ माह पहले मौत हो गई थी। दो बेटियां विजय कुमारी और कौशल्या हैं, दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें