सुधई की फाइल फोटो व नदी के किनारे जुटे लोग। संवाद
मोतीगंज/मुजेहना। धानेपुर के उज्जैनी कला के मजरे खरिहा निवासी सुधई उर्फ गैसे (46) का शव शनिवार को मोतीगंज में काशीपुर गांव के पास बिसुही नदी में मिला। पत्नी व परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद धानेपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। सुधई उर्फ गैसे 12 अगस्त की सुबह दवा लेने के लिए घर से निकले थे। तभी से लापता थे। 14 अगस्त को उनकी पत्नी संजू देवी ने धानेपुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
सुधई की फाइल फोटो व नदी के किनारे जुटे लोग। संवाद