फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से लटका मिला राजगीर मिस्त्री का शव

Wed, 24 Jun 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। एक राजगीर का शव बुधवार सुबह गांव में तालाब के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई की शादी के तीसरे दिन हुई इस वारदात से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


मोहल्ला पूरे हरवाहन निवासी मूसे ने बताया कि बेटे राजेंद की 22 जून को शादी थी। बहू के आने के बाद मंगलवार को घर में भोज कार्यक्रम था। रिश्तेदार घर में एकत्र थे। रात करीब 12 बजे छोटे बेटे विकास उर्फ लाला (26) का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद लौट आएगा, लेकिन वह नहीं आया। बुधवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर फंदे से लटका मिला। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
मृतक के पिता मूसे ने बताया कि उनके चार बेटे में राजू, राजेंद्र, विवेक, विकास ऊर्फ लाला, बेटियां गुड़िया व निरही हैं। राजू और राजेंद्र विवाहित हैं। विकास ऊर्फ लाला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मां निर्मला सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें