फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
संजू देवी। फाइल फोटो 
विज्ञापन
दुबहा बाजार। कौड़िया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में सोमवार भोर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के शंभूतारा निवासी दिलीप ने बताया कि बहन संजू देवी (23) की शादी वर्ष 2022 में उमरा निवासी निगम मौर्य से हुई थी। दंपती का दो वर्षीय बेटा ऋषि है। दिलीप के अनुसार, सोमवार को बहनोई निगम की सूचना पर वह उमरा गांव पहुंचे तो संजू का शव फंदे से लटका मिला। दिलीप ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए संजू को प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें