डुमरियाडीह/वजीरगंज। मनकापुर के कुंजलपुर नौशहरा निवासी 68 वर्षीय पोदरी का शव सोमवार को टिकरी जंगल में बेइलिया-अढ़मलपुर के पास मिला है। मृतक के चचेरे भाई जोगी ने बताया कि पोदरी रविवार शाम किसी मित्र से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सोमवार को उनका शव जंगल में मिलने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार पोदरी की पत्नी का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। जबकि उनका इकलौता पुत्र सोनू करीब 10 वर्ष से लापता है। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)