फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में इटियाथोक के लक्ष्मनपुर लालनगर में गुमशुम परिजन। 
विज्ञापन
इटियाथोक। पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में पिकअप चलाने वाले गोंडा निवासी युवक का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बिहार निवासी एक युवक पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर लालनगर निवासी विनोद कुमार (35) पिछले दो साल से पत्नी आरती और बच्चों के साथ लुधियाना में किराये के मकान में रह रहे थे। वह एक फैक्टरी में पिकअप चलाते थे। रविवार सुबह उनका शव लुधियाना के ढंडारी कलां में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। पत्नी आरती ने शव की शिनाख्त की थी।

आरती ने बताया कि शनिवार सुबह विनोद बिहार निवासी मंटू के साथ घर से निकले थे। उनके पास नकदी, पिकअप के कागजात और मोबाइल फोन था। शाम को पति से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने देर रात तक घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद रात में कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रविवार सुबह मोबाइल पर ही पति का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


आरती ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार की वजह से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। विनोद की मौत से पत्नी आरती और बेटों अनुराग व अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें