परसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे जुड़ावन सिंह में बीएलओ व बीएलए संग बैठक करते सुपरवाइजर।
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनुपस्थिति मतदाताओं मतदाताओं का सत्यापन के साथ ही विसंगतियां दूर करने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में डिजिटलाइजेशन के दौरान बीएलओ ने मतदाता की नवीनतम तस्वीर अपलोड नहीं की है तो उसे दोबारा किया जा सकता है।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची से गायब मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की गई। इस दौरान सभी वोटरों के सत्यापन के साथ ही पात्रों को सूची में जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। अफसरों ने बताया कि फॉर्म में मतदाता ने नवीनतम तस्वीर चस्पा की है तो बीएलओ एप में रोल बैक करके उसे अपलोड किया जा सकता है।