फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदानियों ने दिखाया हौसला, बने महादानी

विज्ञापन
गोंडा में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते अटेवा के महामंत्री कृष्ण गोपाल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। खून की कमी से किसी की जान न जाने पाए, इन संकल्पों के साथ अमर उजाला फाउंडेशन ने शिविर लगाया तो महादानियों ने भी कदम से कदम मिला। उत्साह के साथ रक्तदान किया और कहा कि किसी की जान बचाने के लिए वे सदैव तैयार रहेंगे। खून का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान महादान है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिनमें 20 महादानियों ने रक्तदान किया। इन सबको स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधान चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण लाल और ब्लड बैंक प्रभारी राज कुमार चौधरी ने किया।
अटेवा के जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल दूरबार ने साथियों के साथ रक्तदान किया और महादानियों का उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी आंदोलन रक्तदान करके करेंगे। इसके लिए संगठन रणनीति व दिन तय करके जिला अस्पताल प्रशासन को अवगत कराएगा। शिविर में डा. बीसी गुप्ता, एसबी मणि त्रिपाठी, रमन सिंह, गुलाम गौस, आनंद कुमार, संतोष श्रीवास्तव, शैलेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें