फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चौकीदार पर कार्रवाई न होने से ब्लॉककर्मी खफा, दिया धरना

Tue, 25 Feb 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। विकास खंड में तैनात चौकीदार व उसके पुत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ब्लाॅक परिसर में धरना दिया। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा को मांगपत्र सौंपा। कहा कि विकास खंड में तैनात चौकीदार व उसके पुत्र ने एक ग्राम विकास अधिकारी को पीटा था। जिसकी शिकायत 20 फरवरी को की गई थी। लेकिन अभी तक आरोपियों पर कार्यवाही न होने से रोष व्याप्त है। बताया कि जब तक आरोपी चौकीदार को इस विकास खंड से हटा कर विभागीय कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक सभी कलम बंद हड़ताल करेंगे। खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने बताया कि स्पष्टीकरण के लिए चौकीदार को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें