फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हड़ताल के बीच ब्लॉक कर्मियों को उतारा, फिर भी नहीं बढ़ी हाजिरी

Tue, 24 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल से विशेष रोजगार सृजन सप्ताह में कामकाज बेपटरी हो गया है। श्रमिकों की हाजिरी बढ़ाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मेट और प्रधानों को भी लगाया गया लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं हुई। अभियान के पहले दिन 24 और दूसरे दिन मंगलवार शाम चार बजे तक 64 श्रमिकों की ही उपस्थिति दर्ज हो सकी। इस बीच इटियाथोक के एपीओ को नोटिस देने पर विभाग और एपीओ संघ आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


वीबी-जी रामजी योजना के तहत 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह चल रहा है। जिले में इस दौरान 4,29,120 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है। प्रतिदिन 61,303 मानव दिवस सृजन किया जाना है। रोजगार सेवकों की हड़ताल के चलते श्रमिकों की मांग और उपस्थिति दर्ज करने का काम प्रभावित है। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की लेकिन शुरुआती दो दिनों में हाजिरी नहीं बढ़ सकी।

इसी बीच 23 नवंबर को श्रम एवं रोजगार उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव ने इटियाथोक के एपीओ गिरिजेश कुमार पांडेय को नोटिस जारी किया। आरोप है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गिरिजेश ने रोजगार सेवकों की हड़ताल में सहयोग देने की मांग की थी। इसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में रुचि नहीं लेने और अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए दो दिन में जवाब मांगा गया है। बीडीओ से भी तीन दिन में आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन


एपीओ संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजेश पांडेय ने कहा कि नोटिस का तथ्यों के साथ जवाब देंगे। उन्होंने हड़ताल का समर्थन नहीं किया, बल्कि उच्चाधिकारी होने के नाते वास्तविक स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मनमाने तरीके से जिले के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया गया।

विभाग का रुख सख्त
श्रम एवं रोजगार उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव ने बताया कि हड़ताल के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। श्रमिकों की हाजिरी के लिए ब्लॉक कर्मियों, मेट और प्रधानों को लगाया गया है। एपीओ को नोटिस देने के साथ काम से हटाया गया है। संबंधित कर्मचारी सेवा बहिष्कृत हैं और उन पर नो वर्क, नो पे लागू रहेगा। नोटिस का जवाब मिलने के बाद सेवा के योग्य पाए जाने पर ही उन्हें रखने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें