फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धन्य भाग हमारे, जो प्रभु के दरबार में हमें बुलाया

Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आरएसएस कार्यालय में तिलक लगाकर लोगों को अयोध्या रवाना करते स्वयंसेवक। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। राम मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित साधु-संत व प्रबुद्धजन सोमवार को महाराजगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय से श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या रवाना हुए। संतों ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दरबार में उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सोमवार को विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक सतीश व विहिप के सह विभाग मंत्री भरत गिरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आमंत्रित लोगों का माल्यार्पण और रोली चंदन लगाकर अभिनंदन किया। विभिन्न वाहनों से सभी को श्रीराम के जयकारों के साथ अयोध्या रवाना किया गया।
साध्वी शशि दीदी ने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम का आमंत्रण मिलना सौभाग्य का विषय है। रामआसरे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित होने से गर्व महसूस हो रहा है। आज हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने जा रहे हैं। विनोद यादव ने कहा बरसों की प्रतीक्षा पूरी हुई। प्रभु श्रीराम अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए ऐसे में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होना गर्व का विषय है। गोंडा से छोटे बाबा, महंत रवि पुरी, बाबा रामस्वरूप दास, बाबा भगवान दीन मौर्य, सुरेश प्रजापति, भैया लाल सोनी, डॉ. विजय प्रताप मौर्य, ओमप्रकाश साहू, राज कपूर मोदनवाल, महेंद्र जैन, देवेंद्र जायसवाल, मिट्ठू लाल, भवानी प्रसाद आदि अयोध्या रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें