गोंडा। तरबगंज के प्रतिष्ठित स्कूल के प्रबंधक को वीडियो कॉल कर जालसाजों ने अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। फिर क्राइम ब्रांच दिल्ली का कमिश्नर बनकर कॉल करके धमकाकर गूगल-पे के जरिए 1,26,300 रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने स्कूल प्रबंधक से एक लाख रुपये और मांगे तो उन्होंने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर स्कूल प्रबंधक की तरफ से संजय सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।