फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से ब्लैकमेलिंग

Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अंजान युवती से दोस्ती करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। किसी युवक ने युवती के नाम से फेक आईडी बनाकर किशोरी से पहले दोस्ती की। फिर उसके घर के राज जाने। परिजनों की फोटो ली और घरवालों की स्थिति की जानकारी करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ किशोरी से धन उगाही की, बल्कि घर के गहने तक ले लिए। परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के मोबाइल फोन पर अंशिका के नाम की इंस्टाग्राम आईडी से किसी ने चैटिंग शुरू की। धीरे-धीरे निकटता बनाकर पुत्री से उसके व परिवार के लोगों की फोटो प्राप्त करके ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही अश्लील संदेश, फोटो तथा वीडियो भी भेजने लगा। अज्ञात व्यक्ति बार-बार पुत्री को ब्लैकमेल करके काफी रुपये व जेवर भी अपने आदमियों के जरिए वसूल कर चुका है। आरोपी व्यक्ति बड़ी ही चालाकी के साथ अपनी पहचान छिपाकर उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा है। पैसा न देने पर बड़ी पुत्री के परिवार को संदेश भेजने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है।
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार का कहना है कि किशोरी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठगी के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने आम लोगों से खासकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती से पहले सावधानी बरतें। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्त बनाएं तो जरूरत से ज्यादा दोस्ती न करें। संयम बरतें और बेवजह की बातों से बचें। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाले यूजर तरह-तरह की बातों में उलझाकर प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें