फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को नहीं कर सकेंगे खाद्य सामग्री का भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना को लेकर हुए हाई अलर्ट का असर शहर से लेकर गांवों तक देखने को मिला। जनता कर्फ्यू के एनाउंसमेंट का लोगों ने अक्षरसा पालन किया और घरों के अंदर रहे। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान डीआईजी देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह और पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने शहर में निकलकर जायजा लिया।
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए खाद्य सामग्री का भंडारण करने वालों पर पुलिस ने निगहबानी शुरू कर दी है। जरुरत से अधिक भंडारण की सूचना मिलने पर व्यवसायियों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
डीआईजी ने कहा कि गोंडा में जनता कर्फ्यू का शत प्रतिशत असर दिखा। शहर की सभी दुकानें व मॉल व शापिंग काम्पलेक्स पूरी तरह से बंद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका पूरा असर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों की बाजार पूरी तरह से बंद रही। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू की मियाद बढ़ने पर अगर कहीं भी कालाबाजारी के लिए खाद्य सामग्री के भंडारण करने की सूचना मिलती है तो भंडारण करने वालों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी खाद्य सामग्री के भंडारण करने की किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिलती है तो पुलिस को सूचित करें। जिससे भंडारण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें