गोंडा। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को भाजयुमो पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में राहुल गांधी का पुतला फूंककर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी, नीरज मौर्या, राकेश तिवारी, अमर पाठक, अभिषेक सहित अन्य ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फरवरी में आयोजित इंडिया एअआई इम्पैक्ट समिट भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक नेतृत्व को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण मंच था। इसमें विश्व के वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। आरोप है कि राहुल गांधी ने इसपर टिप्पणी की। (संवाद)