फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा कार्यकर्ताओं की दरोगा से हुई धक्का-मुक्की, थाने पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Oct 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

एसआई संजीव कुमार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता व रामलीला कमेटी के सदस्य रोहित वार्ष्णेय के साथ धक्कामुक्की करने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए तथा रात के नौ बजे थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गोंडा थाना परिसर में थाना प्रभारी से वार्ता करते रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मा भैया व अन्य। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी के बैनर तले आयोजित कुश्ती दंगल के समापन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और थाने में तैनात दरोगा में झड़प हो गई। एसआई संजीव कुमार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता व रामलीला कमेटी के सदस्य रोहित वार्ष्णेय के साथ धक्कामुक्की करने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए तथा रात के नौ बजे थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने उन्हें समझाते हुए धरना समाप्त करा दिया।

विज्ञापन


रोहित वार्ष्णेय ने बताया कि वह रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। वहां दरोगा संजीव कुमार ने उनके साथ हाथापाई करते हुए धक्कामुक्की कर दी। रोहित ने एतराज जताया तो दरोगा ने बदसलूकी की। इस संबंध में में कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया तो रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए।

कुछ ही देर में वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया उन्हें किसी प्रकार की समस्या को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। मौके पर कमेटी के पदाधिकारी सहित मुख्य बाजार के अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें