फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक लापता, टेढ़ी नदी में डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा )। देवी प्रतिमा के विसर्जन में गया एक युवक लापता हो गया। इसके टेढ़ी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रकटहाघाट स्थित टेढ़ी नदी में बुधवार को चांदपुर गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। इस दौरान तीन युवक नदी में नहाने लगे थे। विसर्जन के बाद सभी घर लौट आए। मगर चांदपुर गांव के मजरे मझवा का रहने वाला एक युवक विसर्जन के बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

गायब युवक की परेशान मां ने गांववालों के साथ उसकी काफी तलाश की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में गायब युवक की मां ने कोतवाली नगर में एक तहरीर भी दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस ढिलाई से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को कटहाघाट पुल के पास डेहरास मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। यह रास्ता जाम मौके पर पहुंचे एडीएम के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद खत्म हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर गांव के ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम उनके गांव की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कटहाघाट के टेढ़ी नदी पर लोग ले गए थे।
बताया कि विसर्जन के दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण नदी में नहाने गए तीन युवक नदी में डूबने लगे। चीख पुकार पर गांव के लोगों ने उन्हें बचा लिया। विसर्जन के बाद सभी गांववासी तो वापस गांव आ गए लेकिन राजेश (17) पुत्र गुरुबख्श घर नहीं पहुंचा था। राजेश की मां ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी खूब खोजबीन की लेकिन वह नही मिला। राजेश के टेढ़ी नदी में डूबने की आशंका के बाद गुरुवार सुबह कटहाघाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के तैराकों ने टेढ़ी नदी में उसे तलाशने की काफी कोशिश भी की। इसके बाद गायब युवक की मां ने इसकी जानकारी पुलिस को तहरीर देकर दी, लेकिन घंटों बाद भी इसे लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कटहाघाट-डेहरास मार्ग पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह पुलिस के गोताखोरों को मौके पर बुलाकर लापता युवक की खोज नदी में कराने की मांग कर रहे थे। कोतवाल नगर पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें