गोंडा। नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुुशी जताई। जानकीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुुशी मनाई गई। कार्यकर्ताओं से पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत तीन राज्यों में विजय मिली है। इस अवसर पर गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक बावन सिंह, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात कुमार वर्मा, प्रतीक भूषण शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।