फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Mon, 04 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को तुलसी पार्क स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जिले में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जनसंपर्क अभियान के लिए प्रभारियों की तैनाती भी की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सपा सरकार की अराजकता व भ्रष्टाचार से परेशान जनता भाजपा को ही विकल्प मान रही है।

जिला महामंत्री कैलाश नाथ शुक्ला ने बताया कि अभियान के लिए चंद्रप्रकाश सिंह बलरामपुर देहात, प्रदीप सिंह तुलसीपुर, अजय सिंह बलरामपुर नगर, विष्णुदेव गुप्त महराजगंज तराई, कैलाशनाथ शुक्ल शिवपुरा, जगदंबा प्रसाद सोनकर श्रीदत्तगंज, अनूप चंद्र गुप्ता उतरौला  नगर, रामदयाल यादव उतरौला देहात, विनय प्रकाश त्रिपाठी पिपरा एवं राकेश सिंह को पचपेड़वा का प्रभारी बनाया गया है।

इस दौरान 9 अप्रैल को जिला कार्य समिति के बैठक की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी एवं जिला कोषाध्यक्ष हरीश्चंद्र गोयल को सौंपी गई। सांसद दद्दन मिश्रा ने विष्णुदेव गुप्ता एवं जगदंबा प्रसाद सोनकर को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें