फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मजबूत हो टीम : पीयूष

Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए बूथों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय टीम सक्रिय होनी चाहिए। ये बातें बूथ सशक्तीकरण अभियान के सत्यापन के दौरान मंगलवार को चुनाव प्रबंधन के प्रदेश सह संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

हलधरमऊ मंडल के बीबी सिंह एवं नूरपुर के बूथ समिति के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को पीयूष मिश्र ने बैठक की। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए हमें अपने बूथों को मजबूत करना होगा। इस बात को नहीं भूलना होगा कि जो बूथ जीता वहीं चुनाव जीता। इस अवसर पर राजेश रायचंदानी, हरीश शुक्ल, राघवेंद्र ओझा, धर्मपाल सिंह, बेचूलाल कश्यप, शिवपूजन गोस्वामी, रामशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
खरगूपुर मंडल में पुरानी बाजार व पूरे हरवाहन बूथ पर जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने मंगलवार को सशक्तीकरण अभियान का सत्यापन किया। उन्होंने पूर्व में गठित बूथ समिति, व्हाट्सएप ग्रुप, सरल ऐप, पन्ना प्रमुख का सत्यापन किया। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री रविंद्र कश्यप, बृजेश तिवारी, सूरज शुक्ल, संजू गुप्ता, राजा सोनी, काली प्रसाद ज्वाला सिंह, रिंकू पाठक, मीरा सोनी, हिमांशु गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें