गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अवध क्षेत्र व कानपुर क्षेत्र के लिए संयुक्त रूप से वर्चुअल रैली का आयोजन 27 जून को आयोजित किया गया है। रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी संबोधित करेंगी।
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि रैली के लिए जनपद गोंडा की तरफ से लगभग दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य संगठन द्वारा लिया गया है। ये सभी लोग भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश व अवध क्षेत्र के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज व इंस्टाग्राम के माध्यम से जोड़कर मंत्री का उद्बोधन सुन सकेंगे। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि रैली के संयोजन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री अनुपम प्रकाश मिश्रा को दी गई है।
अनुपम प्रकाश मिश्र ने कहा कि कल होने वाली रैली के लिए गौरा विधानसभा में शीतल गंज ग्रंट ग्राम पंचायत में वहां के लोगों के लिए रैली सुनने के लिए एलईडी आदि के माध्यम से विशेष व्यवस्था की गई है। जहां पर लोग केंद्रीय मंत्री को लाइव सुन सकेंगे। साथ ही यह भी बताया कि इस रैली में दोनों क्षेत्रों से लगभग पचास लाख लोगों के जुड़ने की संभावना है। रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों ने जोरदार सहयोग करते हुए सफल बनाने की बात कही है।