फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा ने तीसरी बार इकबाल बहादुर पर जताया भरोसा

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इकबाल बहादुर तिवारी
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद गोंडा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता इकबाल बहादुर तिवारी को जिले की कमान सौंपी है। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इकबाल बहादुर तिवारी पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2006 से 2009 और 2012 से 2015 तक संगठन का नेतृत्व किया था। बेलसर के परसदा निवासी इकबाल बहादुर जनसंघ काल से संगठन से जुड़े हैं। वे वर्ष 2005 से 2010 तक बेलसर ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। लंबे संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक विवाद के बाद खाली थी कुर्सी
विज्ञापन

भाजपा ने 11 जून 2025 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पद से हटा दिया था। एक महिला नेत्री के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी हाईकमान ने कार्रवाई की थी। तब से जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें